जालौनः यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। जालौन के यश ने टॉप किया है। उन्हें 97.83 फीसदी अंक मिले हैं। इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक 97.67 फीसदी अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बने हैं। तीसरे स्थान पर मुरादाबाद की रितु गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा और जालौन की सिमरन गुप्ता हैं। सभी को 97.50 फीसदी अंक मिले हैं।
कुल 90.11 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। लड़कियां 93.87 फीसदी, जबकि लड़के 86.66 पास हुए हैं। इस हिसाब से लड़कियां लड़कों से 7 फीसदी ज्यादा पास हुई हैं। 2024 में 89.55 फीसदी छात्र पास हुए थे। इस हिसाब से इस साल 0.56 फीसदी ज्यादा छात्र पास हुए हैं।
यश प्रताप सिंह विनय कुमार सिंह और सुमन देवी के बेटे हैं। यश के पिता विनय कुमार सिंह खुद शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं। वह रास सेंट्रल इंटर कॉलेज उमरी में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। मां सुमन देवी गृहिणी हैं और अपने बेटे की पढ़ाई में हर कदम पर साथ देती रही हैं।
यश ने बताया कि वह प्रतिदिन एक निश्चित समय पर पढ़ाई करता था। मोबाइल से दूरी बनाकर किताबों से ज्ञान अर्जित करता था। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अनुशासित दिनचर्या को दिया। यश का सपना एक दिन आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।
यश की सफलता गांव और कस्बे में चर्चा का विषय बन गई है कि एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला छात्र अपनी मेहनत से इतनी बड़ी ऊंचाइयों को छू सकता है। वहीं आसपास के लोग भी यश को बधाई देने उसके घर पहुंचे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार